एसडीओपी ने किया निरीक्षण
अंकिरा|गुरूवार कोपत्थलगांव एसडीओपी एसएन पांडेय ने फरसाबहार थाना का रूटीन निरीक्षण किया। वहीं थाना में प्राप्त शिकायतों के निराकरण की समीक्षा की साथ ही जब्त सामान एवं शासकीय संपत्ति का निरीक्षण किया। उन्होंने थाना स्टाफ के गश्ती के बारे में जानकारी ली। इसके अलावा उन्होंने कई जरूरी निर्देश दिए। इस के दौरान उप थाना प्रभारी जे एक्का, प्रधान आरक्षक स्वतंत्र राय सहित पुलिस स्टाफ मौजूद थे।