\"गुटबाजी से दूर रहें कांग्रेसी\'
भाजपाके खिलाफ अनेक मुद्दे होने के बाद भी कांग्रेस पार्टी केवल गुटबाजी के कारण हार जाती है। इस बार नगरीय निकाय के चुनाव में सबसे पहले गुटबाजी को दूर रख कर पार्टी के प्रत्याशियों के लिए निष्ठा पूर्वक काम करने की बात पर ही जोर दिया जा रहा है। इससे कांग्रेस को आसानी से जीत मिल सकती है। यह बातें कांग्रेस के पूर्व विधायक रामपुकार सिंह ने कही।
उन्होंने कहा कि नगरीय निकाय के चुनाव के लिए जल्द ही कांग्रेसजन की बैठक लेकर सबसे पहले चुनाव में सक्रिय होकर काम करने के लिए अलग-अलग कार्यकर्ता की जिम्मेदारी तय की जाएगी। श्री सिंह ने कहा कि चुनाव के लिए पार्टी के सभी प्रमुख लोगों के साथ रायमशविरा करके लोकप्रिय उम्मीदवारों का पैनल तैयार किया जाएगा। इस पर पार्टी की चयन समिति से नाम तय होने के बाद सभी एकजुट होकर चुनाव प्रचार करेंगे। श्री सिंह ने बताया कि नगरीय निकाय का चुनाव से पहले मतदाता सूची में छूटे हुए लोगों का नाम जुड़वाने के काम पर ध्यान केंद्रित किया गया है। इसके बाद गलत नाम के लिए दावा-आपत्ति करके इस चुनाव को निष्पक्ष कराने पर जोर दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इस बार भाजपा अपने ही वायदों से मुकर जाने के बाद बुरी तरह से उलझ गई है। महिलाओं के राशन कार्ड निरस्त कर देने से जगह-जगह लोगों में भाजपा के प्रति आक्रोश व्याप्त है।
जनता के पैसों की बर्बादी
पूर्व विधायक रामपुकार सिंह ने आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश में सत्ता होने के कारण भाजपा के लोगों ने नगर पंचायत और नगर पालिका में जनता के पैसों की खुल कर बर्बादी की है। अब नगर पंचायत के पास जरूरी विकास कार्यों के लिए फूटी कौड़ी भी नहीं बची है। इसी वजह लोगों को पीने का पानी के लिए भी आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि नगर पंचायतों के पास विकास की रकम भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाने से मुख्य सड़कों की स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं। आने वाले नवरात्रि और दीपावली पर्व पर अंधेरा छाया रहेगा। श्री सिंह ने बताया कि पत्थलगांव नगर पंचायत में कांग्रेस के शासनकाल में जो विकास के काम कराए गए थे, उन कार्यों की सुधि नहीं लेने से सभी कचरे के ढेर में बदल गए हैं। यहां बस स्टैंड पर पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की प्रतिमा भी अब देखरेख के अभाव में अव्यवस्था की भेंट चढ़ चुकी है। उन्होंने कहा कि पत्थलगांव क्षेत्र की कोतबा सहित दो नगर पंच