- Hindi News
- अग्रवाल नवयुवक समिति द्वारा वार्षिक पत्रिका का विमोचन
अग्रवाल नवयुवक समिति द्वारा वार्षिक पत्रिका का विमोचन
अग्रसेनजयंती के अवसर पर प्रकाशित महाराजा अग्रसेन आमंत्रण पत्रिका का सोमवार को अग्रवाल नवयुवक समिति के अध्यक्ष नवीन गर्ग ,विकास अग्रवाल ने विमोचन किया। इस अवसर पर नवयुवक समिति के सभी सदस्य मौजुद थे।
स्थानीय अग्रवाल परिवारों की विस्तृत जानकारी के साथ वार्षिक पत्रिका का प्रकाशन कर वितरण किये जाने की परंपरा रही है, इस वर्ष भी जयंती समारोह मे वितरण करने के लिए आकर्षक एवं ज्ञानवर्धक पत्रिका का प्रकाशन कराया गया है। नवयुवक समिति के सदस्यों ने महाराजा अग्रसेन जी के पावन जन्म दिवस पर अपने कुलश्रेष्ठ का श्रृद्धासुमन अर्पित करते हुए इस पत्रिका का विमोचन किया जा रहा हैं। जिसमे इस वर्ष होने वाले अग्रसेन जयंती समारोह के समस्त प्रतियोगिताओं एवं कार्यक्रमों की समस्त जानकारी समेत अग्रवाल परिवारों के प्रतिष्ठानों की जानकारी मौजुद है।पत्रिका में अग्रोहा धाम का विस्तृत विवरण एवं लेखों का संग्रह समेत अग्रवाल समाज के बारे मे महत्वपूर्ण जानकारियां हैं,वहीं इस पत्रिका मे समिति द्वारा 18 सितंबर को आयोजित रक्तदान शिविर मेें अग्रवाल बंधुओं के अधिक से अधिक संख्या मे योगदान देने की भी अपील है। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष नवीन गर्ग,विकास अग्रवाल ने सदस्यों से अपने कुल प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन के सिद्धांतों पर अग्रसर होकर जन कल्याण,समाज सेवा हेतु निस्वार्थ भावना से कार्य करने की बात कही। समिति के सदस्यों ने अग्रसेन जयंती के अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर मे सैकड़ों जरूरतमंदों को अग्रवाल समाज के युवाओं द्वारा रक्तदान करने का सकंल्प भी लिया।
पत्रिका विमोचन के अवसर पर सदस्यों ने अग्रसेन महाराजा की नीतियों और उनके बताए मार्गो पर चलते हुए समाज कल्याण में अपना सहयोग देने का भी संकल्प लिया।