पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • थाने में हंगामा मामले में युवती सहित 3 हिरासत में

थाने में हंगामा मामले में युवती सहित 3 हिरासत में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पत्थलगांव| मंगलवारको शव को थाने के सामने रखकर हंगामा करने के मामले में पुलिस ने 3 लोगों को हिरासत में लिया है। हंगामा करने वाले मृतक के परिजनों का आरोप था कि युवक से मारपीट की घटना के बाद पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी थी।

युवक की उपचार के दौरान रायगढ़ में मौत हो गई थी। बिलाईटांगर मोहल्ला निवासी राजेश पटेल के साथ 11 सितंबर को मारपीट हुई थी। लिखित सूचना के बाद भी पुलिस ने इसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। घायल युवक की सोमवार को रायगढ़ अस्पताल में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। जिसके शव को मंगलवार को यहां लाकर थाने के सामने परिजनों ने हंगामा और विरोध प्रदर्शन किया था।

टीआई विष्णुप्रसाद चौहान ने बताया कि मारपीट की घटना में शामिल युवती जयंती मिंज, समीर मिंज और कुंदन को हिरासत में ले लिया है।