पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सीईओ ने किया मनरेगा के कार्यों का निरीक्षण

सीईओ ने किया मनरेगा के कार्यों का निरीक्षण

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पत्थलगांव | जनपद पंचायत पत्थलगांव के ग्रामों में निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण जिला पंचायत के सीईओ दीपक सोनी ने की। इस दौरान ग्राम पंचायत कंटगजोर में मनरेगा के तहत स्वीकृत द्वितीय श्रेणी सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान तकनीकी सहायक से निर्माण कार्य प्रारंभ होने की तिथि संबंधी जानकारी लेने पर संबंधित तकनीकी सहायक के द्वारा सही जवाब नहीं दिए जा सकने पर सीईओ ने नाराजगी व्यक्त करते हुए अपने कार्यों को पुरी जवाबदेही के साथ करने की हिदायत दी।

यहां तकनीकी सहायक राजू एक्का ने सीईओ को सड़क निर्माण कार्य दो सप्ताह पूर्व शुरू होने की जानकारी दी थी। वहीं यहां कार्यरत मजदूरों ने चार सप्ताह से ज्यादा समय तक कार्य करने की बात कही थी। बीते दिनों जनपद पंचायत पत्थलगांव के ग्रामों में निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण जिला पंचायत के सीईओ दीपक सोनी ने किया। सीईओ ने यहां ग्रामीणों से चर्चा की आधार कार्ड बनवाने, मजदूरी भुगतान, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जानकारी ली, वहीं स्वच्छ भारत मिशन के संबंध में जानकारी देते हुए शौचालय निर्माण कराने तथा उसका उपयोग करने की बात ग्रामीणों से कही।

सीईओ ने कर्मचारियों को निर्देश दिए कि ग्राम पंचायतों में सामुदायिक एवं हितग्राही मूलक कार्य स्वीकृत किए जाए और कार्य की मांग होने पर मांग के आधार पर जॉबकार्डधारी परिवारों को रोजगार उपलब्ध कराया जाए।

ग्राम पंचायत कटंगजोर में मनरेगा के तहत चल रहे सड़क निर्माण कार्यों की जानकारी ली। कटंगजोर में द्वितीय श्रेणी सड़क निर्माण कार्य के संबंध में जिला पंचायत सीईओ सोनी ने तकनीकी सहायक राजु तिग्गा को आवश्यक निर्देश दिए। तकनीकी सहायक द्वारा किए जा रहे कार्यों पर असंतोष व्यक्त करते हुए कार्य को तेजी के साथ पूर्ण कराने तथा नियमानुसार हितग्राहियों को भुगतान किए जाने की बात कही। इस दौरान मनरेगा पीओ जितेन्द्र शर्मा,तकनीकी समन्वयक अम्ब्रिश यादव समेत स्थानीय और जिला पंचायत के कर्मचारी मौजुद थे।

निरीक्षण करते सीईओ दीपक सोनी।

खबरें और भी हैं...