पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तहसील अाफिस तक पक्की सड़क बनाने की मांग

तहसील अाफिस तक पक्की सड़क बनाने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कटनीगुमला एनएच की बदहाल सड़क पर डामरीकरण का काम हो जाने के बाद शहर के लोगों को जानलेवा गड्ढे और रात दिन उड़ने वाला धूल का गुबार से राहत मिल गई है। बीते पांच साल से एनएच सड़क की बदहाली से परेशानी झेल रहे शहर के नागरिकों ने कलेक्टर हिमशिखर गुप्ता के प्रति आभार जताया है। यहां के उद्योगपति आशिश अग्रवाल का कहना है कि जिला प्रशासन के द्वारा शहरी क्षेत्र में 3 कि.मी. की जर्जर सड़क पर डामरीकरण का काम के लिए बाढ़ आपदा मद से आबंटन उपलब्ध कराने के बाद भी एनएच विभाग के अधिकारी इस काम के प्रति टालमटोल का रवैया अपना रहे थे। उन्होंने कहा कि कलेक्टर को इस बात की भनक लगने के बाद उन्होंने कड़ा रूख अपनाया लिया था। इसी के फलस्वरूप पिछले कई वर्षों से शहर विकास का लंबित काम पूरा हो पाया है। यहां सराफा व्यवसायी श्रवण अग्रवाल का कहना है कि शहर के बीच से गुजरने वाली कटनी गुमला एनएच सड़क की बदहाली के चलते यहां के व्यवसायियों को भी खासा नुकसान उठाना पड़ रहा था। यहां सड़क के दोनों किनारों पर सराफा, कपड़ा तथा अन्य व्यवसायियों को रात दिन उड़ने वाली बेतहाशा धूल के चलते काफी नुकसान उठाना पड़ता था।

दैनिकभास्कर की पहल को सराहा-शहर केसक्रिय पार्षद वेदप्रकाश मिश्रा का कहना है कि कटनी गुमला एनएच की बदहाली के संबंध में जिला प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराने में दैनिक भास्कर की सराहनीय भूमिका साबित हुई है। उन्होंने कहा कि एनएच सड़क की जर्जर हालत से छुटकारा दिलाने के लिए यहां स्कूली विद्यार्थियों के अलावा नागरिकों ने भी कई बार विरोध प्रदर्शन करके ध्यानाकर्षित कराने का प्रयास किया था लेकिन एनएच विभाग के अधिकारी यहां सड़क निर्माण के लिए बार- बार निविदा आमंत्रित कर उन्हें रद्द कर दे रहे थे।

एनएच विभाग के अधिकारियों की इसी लापरवाही के चलते ही शहरी क्षेत्र में डामरीकरण का काम नहीं हो पा रहा था। पार्षद वेदप्रकाश मिश्रा ने कहा कि दैनिक भास्कर ने नागरिकों के सरोकार का इस मामला को प्रमुखता से उठाया था। यहां एनएच अधिकारियों के द्वारा बुलाई गई निविदा निरस्त करने की पुष्ट जानकारी प्रकाशित करने से ही उच्च अधिकारियों ने एनएच विभाग के लापरवाह अधिकारियों पर कड़ाई बरती गई।

श्री मिश्रा ने कहा कि भाजपा नेता यहां की बदहाल सड़क को ठीक कराने के लिए बार बार आश्वासनों से काम चला रहे थे। उन्होंने कहा कि कलेक्टर हिमशिखर गुप्ता की सक्रियता