पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नगरी निकाय चुनाव: कांग्रेस की सूची अधर में

नगरी निकाय चुनाव: कांग्रेस की सूची अधर में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांग्रेसपार्टी के दो प्रदेश सचिव होने के बाद भी नगरी निकाय चुनाव की तैयारियों का अता पता नहीं है।पार्टी के पुराने नेताओं ने भी नगरी निकाय चुनाव से मुंह मोड़ लेने के बाद यहां पार्टी के कार्यकर्त्ताओं असमंजस हैं।

दूसरे चरण में नगरी निकाय का चुनाव के लिए 10 दिसंबर से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो रही है, लेकिन कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने अभी तक यहां नगर पंचायत अध्यक्ष और वार्डों का चुनाव लड़ने वालों की सूची ही जारी नहीं की है। ऐसे में चुनाव में भाग्य आजमाने वालों की धड़कने बढ़ती जा रही है। कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष नत्थुराम शर्मा का कहना था कि उन्होंने कांग्रेस के पूर्व विधायक रामपुकार सिंह से नगरी निकाय चुनाव की तैयारियों की जानकारी लेनी चाही थी, पर वहां भी इस चुनाव के बारे में कोई अता पता नहीं मिल पाया।श्री शर्मा का कहना है कि नगरी निकाय चुनाव से पहले पार्टी नेताओं द्वारा अपनी जिम्मेदारी से दूर भागने की बात से कार्यकर्ताओं के बीच में गलत संदेश जा रहा है। उन्होंने कहा कि नगरी निकाय का चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो जाने के बाद भी यहां कार्यकर्ताओं से रायशुमारी नहीं कर पाने से कांग्रेस पार्टी की सुदृढ़ स्थिति का सहज ही अंदाजा लग जा रहा है। उन्होंने कहा कि ब्लॅाक कांग्रेस कमेटी का पुनः गठन होने के बाद नगर निकाय का चुनाव को अनदेखा कर देने से कांग्रेस के कार्यकर्ता भी इन दिनों असमंजस की स्थिति में दिख रहे हैं। पत्थलगांव नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस की टिकट के लिए उर्वशी सिंह,लक्ष्मी सिदार सहित कई महिलाओं ने अपना दावा तो किया है, लेकिन कांग्रेस पार्टी ने कार्यकर्ताओं से रायशुमारी नहीं करने से किसी भी दावेदार को चुनाव लड़ने के लिए हरी झंडी का संकेत नहीं मिल पाया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वेदराम सिदार का कहना है कि 10 दिसंबर से नगर निकाय चुनाव के नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाने से वह अपनी प|ी श्रीमती लक्ष्मी सिदार का कांग्रेस पार्टी से नामांकन दाखिल करा देगा। कांग्रेस पार्टी की विधानसभा के बाद लोकसभा चुनाव में जबरदस्त हार हो जाने से यहां पर कांग्रेस के कई पुराने नेताओं ने पार्टी से दूरी बना ली है।

इसी वजह नगरी निकाय का चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी में हलचल नहीं दिख रही है। मौजूदा समय में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरगोविन्द अग्रवाल सहित अन्य नेताओं के द्वारा चुना