पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

किशोरी ने कर ली आत्महत्या

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पत्थलगांव | घर के म्यांर में चुनरी का फंदा बनाकर नाबालिग ने फांसी लगा ली। मामला पत्थलगांव थाना क्षेत्र के लंझियापारा का है, जहां के निवासी कैलाश कुर्रे की पंद्रह वर्षीय स्कूली छात्रा शर्मिला कुर्रे की फांसी लगाने से मौत हो गई। इस संबंध मे पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घटना वाले दिन सुबह के समय कैलाश अपनी प|ी के साथ खेत की ओर ईंट बनाने चला गया।

इस दौरान उसने घर मे मौजुद पुत्री शर्मिला को चाबी सौंपकर समय पर स्कूल चले जाने को कहा था। दोपहर को पति प|ी के घर वापस लौटने पर घर के अंदर प्रवेश करते ही प|ी ने बेटी को चुनरी के फंदे मे लटककर छटपटाते देखा। इस दौरान पड़ोसियों की मदद से लड़की को बेहोशी हालत मे नीचे उतारकर संजीवनी 108 की मदद लेनी चाही गई परंतु संजीवनी आपरेटर द्वारा डेढ़ घंटे बाद सुविधा उपलब्ध कराने की बात पर परिजनों द्वारा निजी वाहन की व्यवस्था की जाने लगी। इस दौरान लड़की की सांसें थम चुकी थी।





पुलिस की सूचना पर मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...