महुआ शराब जब्त
पत्थलगांव | मुखबीर की सूचना पर पत्थलगांव पुलिस ने महुआ शराब बेचने जा रहे ग्रामीण को चार लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है। मामला पत्थलगांव थाना क्षेत्र के कोलढ़ोढ़ी मोहल्ले का है, जहां के निवासी सुखदेवराम खाखा के पास से पुलिस दल मे मौजुद थाना प्रभारी राजेश मरई, एएसआई केके यादव, आरक्षक प्रेम कुर्रे, आलोक मिंज,शंकर कुर्रे ने घेराबंदी करते हुए बस्ती की ओर बेचने की नियत से जरकीन लेकर जा रहे महुआ शराब को बरामद किया है।
इस संबंध में एएसआई कृष्ण कुमार यादव ने बताया मामले मे 34,एक आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।
---------.