समाजसेवी खेल के लिए देंगे मदद
तीन दिवसीय अंतरराज्यीय वालीबाल प्रतियोगिता में उड़ीसा की बेहतरीन टीम के साथ संघर्षपूर्ण मुकाबला के बाद लगातार 3 सेट पर जीत दर्ज करा कर छत्तीसगढ़ पुलिस ने विजेता कप पर अपना कब्जा कर लिया। यहां थाना परिसर में आयोजित समापन समारोह में छत्तीसगढ़ पुलिस को 21 हजार रुपए का नगद पुरस्कार और गोल्ड कप प्रदान किया गया।
स्व. राधाकृष्ण अग्रवाल की स्मृति में आयोजित इस प्रतियोगिता में 4 राज्यों की टीम पहुंच जाने के बाद कड़ा संघर्ष बन गया था। इस प्रतियोगिता के अंतिम दिन फाइनल मैच मे छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम ने बरगढ़ उड़ीसा की टीम का फाइनल मैच देखने के लिए खेल मैदान दर्शकों से खचाखच भरा हुआ था। इस रोमांचक खेल मे 3-0 से पराजित करने के बाद निर्णायक मंडल ने छत्तीसगढ़ पुलिस को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया। समापन समारोह में विजेता टीम को पुरस्कार स्व. राधाकृष्ण अग्रवाल की धर्मप|ी रामरति देवी के हाथों दिया गया। वालीबाल का फाइनल मैच के बाद समापन समारोह में के प्रमुख समाजसेवी शहर अग्रवाल ने कहा कि इस अंचल में खेल प्रतिभाओं को पर्याप्त प्रोत्साहन नहीं मिल पाने से उन्हें बीच में ही खेल अभ्यास रोक देना पड़ रहा है। ऐसे प्रतिभावान खिलाड़ियों की प्रतिभा में निखार लाने के लिए उन्हें अब भरपूर सहयोग दिया जाएगा। शंकर अग्रवाल ने कहा कि अंचल में किसी भी खेल और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रतिभा को आर्थिक रूप से तंगी के बीच में नहीं रहने दिया जाएगा।
ऐसे प्रतिभावान लोगों के लिए आर्थिक मदद के साथ यहां पर जनहित के अन्य कार्यों को भी गति दी जाएगी। वालीबाल प्रतियोगिता का समापन समारोह में कांग्रेसी नेता रामपुकार सिंह,सत्यनारायण शर्मा, शंकर अग्रवाल,जगन लाल अग्रवाल, पंडित भक्ता महाराज, डीआर यादव, सीतापुर से पूर्व वालीबाल खिलाड़ी खुशीराम, संजय लोहिया, मंजीत भाटिया सहित अनेक नागरिकों की भीड़ जुटी हुई थी। खेल समिति के संयोजक यदु बेहरा ने कहा कि पुलिस और जनता के सहयोग से यहां खेल गतिविधियों में इजाफा करने के लिए ही सार्थक पहल की गई है। इस अंचल में युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए यहां अंतराराज्यीय स्तर पर प्रतियोगिता का बड़ा आयोजन किया गया है। दूसरे राज्यों से आए व्हालीबाल खिलाड़ियों से इस खेल की बारीकियों को समझने से काफी अच्छा अवसर मिला था। यहां ग्रामीण अंचल के खिलाड़ियों को इसका अच्छा लाभ मिलेगा। खेल समिति के अध्यक्ष बाबा महाराज ने कहा कि वालीबाल ऐसा खेल है, जिसमें शारीरिक व्यायाम के साथ खेल की उंचाईयों पर पहुंचने की प्रबल संभावना रहती हैं। उन्होंने बताया कि पत्थलगांव क्षेत्र के घरजियाबथान, लुडेग,पाकरगांव और पत्थलगांव के वालीबाल खिलाड़ियों ने इसी खेल में अपना बेहतर प्रदर्शन करके राज्य और देश में अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवाया है। इस अंचल के कई खिलाड़ियों का बेहतर प्रदर्शन के चलते ही उन्हें पुलिस विभाग और अन्य शासकीय सेवाओं में अच्छी नौकरी के भी अवसर मिले हैं।
वालीबाल खेलते खिलाड़ी
प्रतियोगिता