- Hindi News
- पत्थलगांव|मुखबिर कीसूचना पर यहां तमता क्षेत्र से अवैध रूप से
पत्थलगांव|मुखबिर कीसूचना पर यहां तमता क्षेत्र से अवैध रूप से
पत्थलगांव|मुखबिर कीसूचना पर यहां तमता क्षेत्र से अवैध रूप से क्वार्ट्ज पत्थर का उत्खनन करने का मामला पकड़ा है। ग्रामीणों की सूचना पर तमता के समीप क्वार्ट्ज पत्थर लोड कर रही एक ट्रक को पकड़ कर इस प्रकरण को खनिज विभाग को सौंपा जा रहा है। जानकारी के मुताबिक राजस्व निरीक्षक इंद्रनाथ दास को तमता क्षेत्र के ग्रामीणों ने बालाझार के डुमरकोना में एक ट्रक में क्वार्ट्ज पत्थर लोड होने की सूचना दी थी। जिस पर राजस्व कर्मचारियों को मामले से अवगत कराकर इस दिशा में कार्रवाई करने का आग्रह किया गया। राजस्व कर्मियों द्वारा ट्रक पकड़े जाने के बाद उसका चालक फरार हो गया। वाहन से परिवहन संबंधी कागजात नहीं मिले हैं। जिसके बाद विभाग द्वारा अवैध परिवहन का मामला कायम किया है।
क्वार्ट्ज पत्थर से भरा ट्रक जब्त