पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मानव तस्करी को रोकने न्यायाधीश ने स्कूली छात्रों को दी अहम जानकारी

मानव तस्करी को रोकने न्यायाधीश ने स्कूली छात्रों को दी अहम जानकारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मानवतस्करी की रोकथाम के लिए स्कूली बच्चों मे जागरूकता लाने से इसके अच्छे परिणाम सामने सकते हैं। स्कूली बच्चों को मानव तस्करी के बाद इसके घातक परिणाम के बारे में समझाईश देने से ये बच्चे अपने अड़ोस-पड़ोस में भी इस बुराई से बचने के लिए लोगों को सतर्क कर सकते हैं। इसी वजह पत्थलगांव व्यवहार न्यायालय के न्यायाधीश द्वारा दूरस्थ ग्रामीण अंचल मे पहुंचकर कार्यशाला आयोजित कर मानव तस्करी के दुष्परिणाम एवं कानून की जानकारियां दी जा रही है।

तालुका विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट अशोक कुमार ने चिकनीपानी स्कूल पहुंचकर वहां विद्यार्थियों को विधिक सहायता के प्रावधानों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि बच्चों समेत परिजनों को मानव तस्करी संबंधी कानूनों की जानकारी होना अनिवार्य है। इसी तारतम्य मे वे जगह-जगह स्कूली बच्चों की कार्यशाला रखकर कानून की जानकारी दे रहे हैं। न्यायाधीश ने विधिक सहायता के प्रावधानों से अवगत कराते हुए विद्यार्थियों को सतर्कता बरतने की सलाह देते हुए कहा कि मानव तस्करों द्वारा भोले-भाले ग्रामीणों को महानगरों की चकाचौंध का लालच देकर बल पूर्वक,धोखे मे रखकर या छल से बाहर ले जाने की बात की जाती है, तो उनके झांसे मे आकर तत्काल अपने परिजनों को बताते हुए इसकी सूचना पुलिस थाने मे देने की सलाह दी। साथ ही सीधे न्यायालय में भी आवेदन देकर अधिकारों की सुरक्षा की मांग कर सकते हैं।

विद्यार्थियों को मानव तस्करी की जानकारी देते अतिथि।

न्यायाधीश अशोक कुमार लाल ने कहा कि मानव तस्करी जशपुर जिले की विकराल समस्या बनती जा रही है।इसके रोकथाम मे कानूनी सरंक्षण के प्रावधान, प्रशासन का सहयोग और समाज की सहभागिता तीनों बेहद जरूरी है। जशपुर जिला शिक्षित होने के बावजूद भी जिले मे मानव तस्करी के मामले दिनो दिन बढ़ते जा रहे है, जो समाज के साथ-साथ प्रशासन के लिए भी चिंता का विषय है। श्री लाल ने मानव तस्करी को जघन्य अपराध बताते हुए कहा कि जिले के रहवासियों समेत प्रशासन के लिए भी विडंबना का विषय है कि मात्र चंद रुपयों और दलाल द्वारा दिखाए गए सब्जबाग के झांसे मे आकर कम उम्र के बालक बालिकाएं नारकीय जीवन जीने को मजबूर हो जाते है। श्री लाल ने मानव तस्कर के संबंध मे चलाए जा रहे जागरूकता अभियान से सकारात्मक परिणाम आने की बात कही और जोरशोर से चलाने की बात कहते हुए बताया कि कभी इ