पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अंताक्षरी में आशीष की टीम ने मारी बाजी

अंताक्षरी में आशीष की टीम ने मारी बाजी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अग्रवालसमाज के पुरोधा अग्रसेन महाराज के जयंती पर्व की नगर में धूम मची हुई है। इस मौके पर आयोजित अंताक्षरी प्रतियोगिता में आशीष अग्रवाल की टीम ने बाजी मारी। यहां आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में अग्रवाल समाज के लोग शामिल हो रहे हैं।

अग्रसेन जयंती को लेकर अग्रसेन भवन में बीते 18 सितंबर से सामाजिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का दौर जारी है। इसमें समाज के विभिन्न वर्गों के लिए करीब 60 प्रतियोगिताएं रखी गई हैं। जिसमें अग्रवाल समाज के लोग बढ़ चढ़कर भाग ले रहे हैं। महिलाओं बालिकाओं के लिए केक बनाओ, आनंद मेला, गमला सजाओ, शीतल पेय बनाओ, ड्राई फ्रूट्स की माला, रस्सी कूद, बालिकाओं के लिए स्लो स्कूटी रेस, एक मिनट, निशाना लगाओ एवं पुरुषों के लिए क्रिकेट मिस्टर अग्रवाल जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान यहां अंताक्षरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। अग्रवाल नवयुवक समिति के अध्यक्ष नवीन गर्ग ने बताया कि प्रतियोगिता दो चरणों में आयोजित की गई।

क्वालिफाइंग राउंड में 40 टीमों ने भाग लिया जिनमें से 5 टीमें फाइनल में पहुंचीं। फाइनल मुकाबले को लेकर लोग खासे उत्साहित थे। रविवार की रात हुए फाइनल मुकाबले में टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। आशीष अग्रवाल की टीम ने इसमें जीत हासिल की। वहीं सिद्धांत अग्रवाल की टीम दूसरे स्थान पर रही। भाषण प्रतियोगिता को लेकर भी लोगों में उत्साह देखने को मिला। इसमें महिलाओं एवं बालिकाओं ने समाज के उत्थान को लेकर अपने विचार रखे। रेणु गर्ग को प्रथम विजेता घोषित किया गया। शैली गर्ग को दूसरा स्वाति जिंदल को तीसरा स्थान मिला। प्रतियोगिता में के दौरान महिलाओं द्वारा देश भर में अनाथालयों में पलने वाले बच्चों की स्थिति का चित्रण करते हुए समाज के प्रत्येक व्यक्ति द्वारा एक बच्चे को गोद लेने के संबंध में प्रस्तुत विचारों की भी लोगों ने सराहना की।

श्री गर्ग ने बताया कि रविवार को ही बच्चों के लिए कुर्सी दौड़, अंकजाल, फुग्गा फोड़ो, जलेबी दौड़ जैसी स्पर्धाएं आयोजित की गईं। वहीं समाज की एकता के प्रतीकस्वरूप मंगलवार को मैराथन दौड़ रखी गई है। स्पर्धा सुबह 6 बजे अग्रसेन भवन से प्रारंभ होगी।

पुरस्कारों का अनावरण

कार्यक्रमके दौरान विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार स्वरूप दिए जाने वाले मेडल का भी अनावरण किया गया। प्रथम विजेता को 10 ग्राम