पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जपं की बैठक में शिक्षा, विद्युत, वन, खाद्य और कृषि विभाग के अधिकारी नदारद

जपं की बैठक में शिक्षा, विद्युत, वन, खाद्य और कृषि विभाग के अधिकारी नदारद

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जनपद पंचायत के सभाकक्ष में गुरुवार को आयोजित सामान्य सभा की महत्वपूर्ण बैठक में शिक्षा, वन, विद्युत और खाद्यान्न जैसे महत्वपूर्ण विभाग के अधिकारियों की अनुपस्थिति और अन्य विभाग से प्रभारी कर्मचारियों को भेजे जाने से क्षुब्ध होकर जनपद के सदस्यों ने बैठक को स्थगित कर दी। जनपद की इस महत्वपूर्ण बैठक को तवज्जो नहीं देने वाले अधिकारियों के विरूद्द दंडात्मक कार्रवाई करने के लिए जनपद के सदस्यों ने कलेक्टर हिमशिखर गुप्ता को पत्र भी लिखा है।

जनपद अध्यक्ष बसंती भगत ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायती राज में शासकीय अधिकारियों की लापरवाही के चलते ग्रामीण विकास के ज्यादातर कार्यों को गति नहीं मिल पा रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षा गुणवत्ता वर्ष के दौरान राजीव गांधी शिक्षा मिशन के अधिकारियों की लापरवाही के चलते ग्रामीण अंचल के स्कूलों का इन दिनों काफी बुरा हाल बना हुआ है। उन्होंने कहा कि शिक्षा गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए दूर-दराज के स्कूलों में डी और सी ग्रेड वाले स्कूलों को लेकर ज्यादातर अभिभावकों में चिंता व्याप्त है। इस व्यवस्था में सुधार लाने के लिए ही सर्व शिक्षा अभियान और शिक्षा विभाग के स्कूलों को लेकर जनपद की सामान्य सभा की बैठक में चर्चा के लिए विभाग के अधिकारियों को आमंत्रित किया गया था, पर जनपद की इस महत्वपूर्ण बैठक के संबंध में नियत समय पर सूचना मिल जाने के बाद भी अधिकारी अपने कर्तव्य की अनदेखी कर रहे हैं। जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती सुजाता शर्मा का कहना था कि इन दिनों गांव के किसान रबी फसल की तैयारी में व्यस्त हैं। इन किसानों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए जनपद पंचायत के ज्यादातर सदस्यों के पास कोई ब्योरा नहीं है। कृषि विभाग के लंबे समय से मनमाना रवैया के चलते ही इस अंचल के किसानों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

पत्थलगांव जनपद सदस्यों की बैठक में अध्यक्ष,उपाध्यक्ष व सीईओ।

योजनाओं का नहीं मिल रहा लाभ
जनपद सदस्य संजय शर्मा का कहना था कि पीडीएस की दुकानों में चना, चावल और मिट्टी तेल वितरण में भारी अनियमितता के चलते गांव-गांव से उपभोक्ताओं की शिकायतें मिल रही हैं। ऐसे मामलों में संबंधित विभाग के अधिकारियों से रूबरू मुलाकात कर उन्हें गांव के हकीकत की जानकारी देनी थी। पर खाद्य विभाग के अधिकारियों की अनुपस्थिति से कोई भी चर्चा नहीं हो पाई। सबसे दिलचस्प बात यह थी कि जनपद पंचायत की सामान्य सभा की बैठक में सभी सदस्य तथा जनपद के कार्यपालन अधिकारी भी नियत समय पर उपस्थित हो गए थे। जनपद सदस्यों ने ग्रामीण विकास के कार्यों का प्रत्येक जरूरतमंद लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों का काफी देर तक इंतजार भी किया। पर ज्यादातर अधिकारियों के मोबाइल बंद रहने से उनके बारे में कोई खबर नहीं मिल पा रही थी। जनपद पंचायत की बैठक में अनेक अधिकारियों का लापरवाही का रवैया रहने से जनपद के सदस्यों ने अंततः इस बैठक को स्थगित कर दिया।

कड़ी चेतावनी
जनपद पंचायत की सामान्य सभा की बैठक में वन विभाग, विद्युत विभाग, राजीव गांधी शिक्षा मिशन, खाद्य सहित कई महत्वपूर्ण विभाग के अधिकारियों की अनुपस्थिति के चलते ग्रामीण क्षेत्र में विकास कार्यों की समीक्षा नहीं हो पाई। इस बैठक में अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों को कड़ा पत्र लिख कर उन्हें पुनः 18 फरवरी को जनपद की सामान्य सभा की बैठक में बुलाया गया है। जनपद की बैठक में सरकारी अधिकारियों की अनुपस्थिति उचित नहीं है। भजन साय, जनपद सीईओ

खबरें और भी हैं...