संसदीय सचिव भरत साय ने पूछी ग्रामीणों से समस्याएं
जन शिकायत कार्यक्रम के तहत संसदीय सचिव व पत्थलगांव विधायक शिवशंकर पैकरा कांसाबेल ब्लाॅक के ग्राम पंचायत शबदमुंडा पहुंचे। जहां उन्होंने चौपाल लगाकर लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं पूछी।
क्षेत्रीय दौरे में निकले विधायक श्री पैकरा ने वहां के ग्रामीणों से मिलकर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के तहत मिलने वाले लाभ के बारे में पूछा एवं शासकीय योजनाओं को पूरा लाभ लेने ग्रामीणों से अपील की। साथ ही शासकीय जनकल्याणकारी योजना का प्रचार-प्रसार करने एवं ग्रामीण स्तर तक उसका क्रियान्वयन करने प्रशासनिक अमला को निर्देशित किया। विधायक श्री पैकरा के द्वारा आयोजित जन-शिकायत कार्यक्रम के तहत विधायक श्री पैकरा के साथ ब्लॉक स्तरीय अधिकारी रहते हैं। कार्यक्रम में ग्रामीणों की समस्या अनुरुप संबंधित विभाग के साथ मिलकर समस्या का समाधान त्वरित किया जा रहा है। दौरा कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष धरमपाल अग्रवाल, तुलसी कौशिक, अनूप कश्यप, भुनेश्वर यादव क्षेत्र के सरपंच सहित ब्लाक स्तरीय प्रशासनिक अमला शामिल था।