- Hindi News
- स्कूली बच्चों ने ली पॉलीथिन का उपयोग नहीं करने की शपथ
स्कूली बच्चों ने ली पॉलीथिन का उपयोग नहीं करने की शपथ
शपथ लेेते स्कूल के छात्र छात्राएं शिक्षकगण।
शपथ लेते एनसीसी के छात्र अन्य।
राजीव गांधी शिक्षा मिशन के खंड स्त्रोत समन्वयक श्री स्वर्णकार ने भी बालक हाई स्कूल के खेल मैदान में स्कूली बच्चों को पॉलीथिन का उपयोग बंद करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पूर्व में प्राथमिक स्कूल के बच्चे पॉलीथिन कैरी बैग में बांध कर टिफिन डब्बा लेकर आते थे, पर अब जागरूकता बढ़ाने के फलस्वरूप स्कूल परिसर में कैरी बैग नहीं दिख रहा है। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा पॉलीथिन का उपयोग पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने के बाद भी कई जगह पॉलीथिन का उपयोग होने की बात सामने रही है। ऐसे लोगों को हम इसका उपयोग बंद करने का संदेश देंगे तो निश्चित ही उनका भी सहयोग मिल सकता है। उन्होंने कहा कि जीवन को खुशहाल बनाने के लिए प्रत्येक छात्र-छात्राओं को पॉलीथिन से दूरी बनाने के साथ अपने घर के सभी सदस्यों को भी नो पॉलीथिन के लिए शपथ दिलवानी होगी।
जागरूकता लाने में सभी की पहल जरूरी
सराफाव्यवसायी श्रवण अग्रवाल ने कहा कि यहंा की विभिन्न समाज सेवी संस्था के सदस्यों को भी इस काम में आगे आने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि लोगों में पॉलीथिन का उपयोग बंद करने के लिए दैनिक भास्कर ने अच्छी पहल की है। श्रवण अग्रवाल ने कहा कि स्कूल एक ऐसा माध्यम है, जहां से जागरूकता का संदेश जल्द ही दूर-दूर तक पहुंचता है। इस काम को अब सभी को मिलजुल कर पूरा करने की आवश्यकता है। हमें चाहिए कि हम मार्केट निकलने से पहले घरों से कपड़े का थैला लेकर निकले। किसी भी दुकानदार से कैरी बैग मांगे। अगर दुकानदार अन्य किसी को पॉलीथिन में सामान दे रहा है, तो उसे भी समझाने का प्रयास करें। पॉलीथिन से दूरी बना कर हम पर्यावरण सरंक्षण के काम में भी अपना अनुकरणीय सहयोग दे रहे हैं।