- Hindi News
- स्कूल जा रही छात्रा की सड़क हादसे में मौत, तीन अन्य घायल
स्कूल जा रही छात्रा की सड़क हादसे में मौत, तीन अन्य घायल
सड़कदुर्घटना मे स्कूल जाने के दौरान एक स्कूली छात्रा की मौत हो गई। घटना नगर के समीप करंगाबहला गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर हुई है।
कुकुरभुका की छात्रा कु. रविना तिर्की पिता करमा तिर्की (19) शनिवार को अपने करीबी रिश्तेदार के साथ मोटरसाइकिल मे सवार होकर मुड़ापारा के कार्तिक उरांव स्कूल मे 12 वीं क्लास की प्रैक्टिल परीक्षा लिखने रही थी। इसी दौरान करंगाबहला के करीब विपरीत दिशा से रही एक दूसरी मोटरसाइकिल मे सवार दो युवकों ने उन्हे सामने से जबरदस्त टक्कर मार दी। दोनों मोटरसाइकिलों की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि घटनास्थल पर ही बाइक पर पीछे बैठी तिर्की ने दम तोड़ दिया। वहीं दोनों मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोग भी बुरी तरह घायल हो गए। जिन्हे सिविल हास्पिटल मे भर्ती कराया गया था। जहां डाॅक्टरो द्वारा इनकी गंभीर स्थिति को देखते हुये बेहतर इलाज के लिए रिफर कर दिया गया है। इन दिनों यहां की सड़कों पर तेज रफ्तार वाहनों की चपेट मे आकर आए दिन किसी किसी बेगुनाह को हादसे का शिकार होकर अपनी जान-माल का नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसके बावजूद भी प्रशासन द्वारा तेज रफ्तार लापरवाह चालकों पर कठोर कार्रवाई नहीं की जाती है।