- Hindi News
- पानी आपूर्ति में बाधा, महिलाओं ने किया विरोध
पानी आपूर्ति में बाधा, महिलाओं ने किया विरोध
बीएसएनएलके अधिकारियों के द्वारा शहर में मनमाने ढंग से खुदाई कर टेलीफोन लाईन के विस्तार का काम करने से यहां कई मुहल्लों में नल जल योजना से पानी की आपूर्ति करने में व्यवधान रहा है। बीएसएनएल के अधिकारियों की इस लापरवाही का खामियाजा इन दिनो नगरपंचायत के अधिकारियों को भुगतना पड़ रहा है।
शहर के विभिन्न मुहल्लों में बीएसएनएल की खुदाई के बाद नल जल योजना के पाइप क्षतिग्रस्त हो जाने से लोगों को पीने का पानी के लिए इधर उधर भटकना पड़ रहा है।बताया जाता है कि शहर का वार्ड क्रं 6 में जलापूर्ति व्यवस्था चरमराने से यहां के नागरिकों को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। पानी की किल्लत से आक्रोशित वार्ड की महिलाओं ने नगरपंचायत कार्यालय पहुंचकर पेयजल संकट के खिलाफ आक्रोश जताया। महिलाओं का कहना था कि बीते दस दिनों से उनके मुहल्ले में नलजल योजना ठप हो जाने से पीने का पानी के लिए इधर उधर भटकना पड़ रहा है।महिलाओं का कहना था कि उनके मुहल्ले में पेयजल की समस्या दूर होने का नाम ही नहीं ले रही है। आए दिन पेयजल की किल्लत के चलते यहां के नागरिकों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है।
कुछ दिनों पूर्व वार्ड क्रं 14 में जलापूर्ति ठप होने की समस्या सामने आई थी। जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप के बाद यहां सप्लाई बहाल की जा सकी थी। वार्ड क्रं 6 में पेयजल की किल्लत का मामला सामने आने के बाद नगर पंचायत अधिकारी ने सुरेश कुमार साहू ने तत्काल पेयजल की देखरेख करने वाला अमला को भेज कर नल जल लाईन का सुधार कार्य करा कर वहां पीने का पानी की समस्या को दूर करा दिया है।
यहां वार्ड क्रमांक 6 की महिला अरुणा, प्रमिला,मीना, कमली, फूलमति, पुष्पा, उषा, दयामुनि, कुमारी समेत यहां पहुंची महिलाओं ने बताया कि उनके मोहल्ले में मात्र दो हैंडपंप हैं जिनसे लोग पेयजल और रोजमर्रा की जरूरत के लिए पानी लेते हैं। महिलाओं ने बताया कि उनके मुहल्ले में नल जल योजना खराब हो जाने के बाद पेयजल संकट विकराल रूप धारण कर चुका है।
बीएसएनएल की लाइन बिछाने का काम करते मजदूर और अधिकारी
लाइन बिछाने के बाद खुले हुए गड्ढ़े
बीएसएनएल को भेजा नोटिस
नगरपंचायत अधिकारी सुरेश कुमार साहू ने बताया यहां बस स्टैण्ड तथा अन्य वार्डों में मुख्य सड़क के किनारे बीएसएनएल के अधिकारी बगैर अनुमति के खुदाई करके नल जल योजना की लाईन को खराब कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि ब