- Hindi News
- हथनीकला में बेस लाइन सर्वे कराना सुनिश्चित करें
हथनीकला में बेस लाइन सर्वे कराना सुनिश्चित करें
हथनीकलामें बेस लाइन सर्वे कराना सुनिश्चित करें। हर काम की वीडियोग्राफी कराएं। हर घर-आंगन में पंचवन के अंतर्गत पौधे लगाएं।
इस आशय के निर्देश कलेक्टर डाॅ. संजय अलंग ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में हुई समय-सीमा की बैठक में अधिकारियों को दिए। उन्होंने हथनीकला में प्रभात फेरियां निकालने संबंधित अधिकारियों से नवर| चुनने के लिए कहा। लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता से कहा हथनीकला के शासकीय भवनों पर एक ही रंग में पुताई कराएं।
नाली की साफ-सफाई के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री जन-धन योजना के तहत परिवारों के खाता खुलवाने, सार्वजनिक शौचालय के लिए जनपद पंचायत पथरिया के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को निर्देशित किया। गांव में बेस लाइन सर्वे 7 से 10 दिसंबर के बीच सुनिश्चित करने को कहा। नल-जल योजना के तहत हर घर में नल कनेक्शन सार्वजनिक स्थल पर नल लगाने के निर्देश दिए। हथनीकला में बांस, आंवले के पौधे लगाने वनमंडलाधिकारी मुनगा-केला लगाने उद्यान विभाग के अधिकारी से कहा। हथनीकला का मासिक प्रतिवेदन तैयार करने जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक को निर्देश दिए। इस अवसर पर वनमंडलाधिकारी रजक, अपर कलेक्टर एके दिघ्रस्कर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसआर भगत, एसडीएम एके वैष्णव, संयुक्त कलेक्टर शरीफ मोहम्मद खान, एसडीएम केएल सोरी, डिप्टी कलेक्टर परिवीक्षाधीन साहू, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण लहरे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
युवा प्रोत्साहन योजना की समीक्ष्रा हुई
कलेक्टर ने एसडीएम मुंगेली, तहसीलदार, मुख्य नगर पालिका अधिकारी पुलिस अधिकारियों को संयुक्त रूप से अभियान चलाकर बीआरसाव स्कूल वैष्णव होटल के सामने बस-वाहन खड़े करने पर रोक लगाने को कहा। उन्होंने लाइवलीहुड काॅलेज युवा प्रोत्साहन योजना के काम की समीक्षा की। क्रेडा अधिकारी ने लाइवलीहुड कालेज शुरू होने की जानकारी दी। उन्होंने जिला सांख्यिकी अधिकारी से जन्म-मृत्यु पंजीयन प्रमाण पत्र प्रगति की जानकारी ली। हथनीकला में बांस, आंवले के पौधे लगाने वनमंडलाधिकारी मुनगा-केला लगाने उद्यान विभाग के अधिकारी से कहा। हथनीकला का मासिक प्रतिवेदन तैयार करने जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक को निर्देश दिए। उन्होंने जिले के एसडीएम, तहसीलदार पुलिस अधिकारियों को जिले में होने वाले मेले में माकूल व्यवस्था करने, भीड़ नियंत्रित करन