ब्रह्मकुमारी विवि की स्व-परिवर्तन रैली
रतनपुर। प्रजापिताब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ने ररिवार को स्व परिवर्तन से विश्व परिवतन रैली निकालकर लोगों को अाध्यात्मिक संदेश दिया। रैली के बाद ईश्वरीय विश्वविद्यालय के नए केंद्र का बड़री बाजार में शुभारंभ हुआ।
रैली की शुरुआत बड़ी बाजार के विश्वविद्यालय से हुई। इसे नगर पालिका अध्यक्ष आशा सूर्यवंशी ने ध्वज दिखाकर रवाना किया। रैली बड़ी बाजार, भीम चौक, महामाया चौक, हाईस्कूल चौक, कसेरपारा, रजहा पारा, सोनारपारा, थानापारा, महामायापारा होते हुए पुन: विश्वविद्यालय पहुंचकर संपन्न हुई। इसके बाद 19 वर्षों से संचालित हो रहे ईश्वरीय विवि के बड़ी बाजार में नए केंद्र का उद्घाटन किया गया। संचालिका बीके संतोषी ने कहा स्व-परिवर्तन से ही हम विश्व में परिवर्तन कर सकते हैं। यह रैली सात दिनों तक अलग-अलग स्थानों में आयोजित की जाएगी। इसकी शुरुआत धर्मनगरी से की गई है। हजारीलाल छाबड़ा, सुनील शुक्ला, अमरजीत छाबड़ा, डी अप्पाराव, अप्पल स्वामी, सरनजीत, राजू शीतलानी, कीर्ति गुप्ता, चंद्रकुमार, मनमोहन पटेल, दिनेश्वर राजपूत, एसएस वर्मा, विनोद सिंह ने भी विचार रखे। इस मौके पर नगर पालिका उपाध्यक्ष दामोदर सिंह, पार्षद कन्हैयालाल यादव, नरेंद्र नाथ शर्मा, किसन तंबोली, मुकेश श्रीवास्तव, दुखीराम सोनी सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे। आभार प्रदर्शन बीके संतोषी ने किया।