घट स्थापना के साथ महामाया मंदिर में माघ नवरात्र महोत्सव शुरू हुआ
रतनपुर | आदिशक्ति श्री महामाया देवी मंदिर में मंगलवार को माघ नवरात्रि महोत्सव शुरु हुआ। सुबह 8 बजे देवी महामाया का फूलों से सात्विक श्रृंगार कर घट स्थापना की गई। विशेष पूजा अर्चना के साथ गर्भगृह में ज्योतिकलश प्रज्ज्वलित हुआ। इसके बाद 15 ब्राम्हणों ने दुर्ग सप्तशती का सामूहिक पाठ शुरु किया जो 15 फरवरी तक चलेगा। 13 फरवरी को बसंत पंचमी पर देवी महामाया की विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। 15 फरवरी को रात 12 बजे से अष्टमी पूजन व हवन शुरु होगा। सुबह 4 बजे पूर्णाहूति होगी। 16 फरवरी को सुबह दस बजे से राजसी नैवेद्य, कन्या भोज, ब्रम्ह भोज व सामूहिक प्रसाद वितरण किया जाएगा।