पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसडीएम ने पूछा ये स्टाॅल खाली क्यों हैं

एसडीएम ने पूछा-ये स्टाॅल खाली क्यों हैं

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
माघीपूर्णिमा आदिवासी विकास मेले के शासकीय विभागों के खाली स्टॉल देखकर एसडीएम कोटा डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी नाराज हो गई। उन्होंने अिधकारी-कर्मियों से बात कर स्टॉल लगाने को कहा। साथ ही नोटिस देने की चेतावनी दी।

दैनिक भास्कर में प्रकाशित खबर आदिवासी विकास मेला फ्लॉप हुआ को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। इसके बाद प्रशासन हरकत में गया है। गुरुवार को ही एसडीएम ने मेलास्थल पहुंचकर स्टॉलों का अवलोकन किया। कई शासकीय विभाग के स्टॉल को खाली देखकर एसडीएम भड़क गईं। उन्होंने विभागीय ंअिधकारियों को फोन कर नाराजगी जताते हुए स्टॉल दुरस्त करने को कहा। इस फटकार के बाद अिधकारी हरकत में आए और खाली स्टॉल में विभागीय योजनाओं का प्रदर्शन शुरू किया।

एसडीएम ने बताया स्कूल शिक्षा विभाग, रेशम विभाग, जिला उद्योग केंद्र आईटीआई कोनी का स्टॉल खाली था। इनके अिधकारियों को स्टॉल लगाने कहा गया है। वन विभाग के स्टॉल में नाम मात्र का सामान था उन्हें भी बढ़ाने को कहा है। काष्ठ शिल्प को भी स्टॉल में जगह दी गई है। जो अिधकारी कर्मी लापरवाही बरत रहे हैं उन्हें नोटिस दिया जाएगा। लोक गायिका ममता चंद्राकर के कार्यक्रम में कुछ असमाजिक तत्वों ने हंगामा किया था। इसे भी एसडीएम ने गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी विलियम टोप्पो पर नाराजगी जताई। एसडीएम ने बताया मेले में पुलिस फोर्स बढ़ाई जा रही है। निरीक्षण के दौरान पुलिस कर्मी दिखाई नहीं दिए इसके लिए उन्हें चेतावनी दी गई हे कि वे सही तरीके से ड्यूटी करें। महिला कलाकारों के मेकअप रूम के पास महिला पुलिस को तैनात किया जाए। उन्होंने मेला स्थल में धूल उड़ते देख पानी का छिड़काव कराया। कृषि विभाग संगोष्ठी में खेती किसानी की जानकारी दी। कृषि विस्तार अिधकारी आरके वर्मा, आरए साहू, भूपेंद्र साहू एमएल जायसवाल ने किसानों को मिट्‌टी परीक्षण जैविक खेती, संतुलित उर्वरक के फायदे, पौध संरक्षण सहित शासकीय योजनाओं की जानकारी दी।



इस दौरान भुवनेश्वर पटेल, अनूप कुमार, राजेश साहू, रामप्रसाद पटेल, लल्लूराम साहू, मोहन यादव, रामेश्वर पटेल, परदेशी साहू, फिरते साहू, भोलूराम उपस्थित थे।

ममता के गीतों पर झूमे लोग

मेलामंच में लोक गायिका ममता चंद्राकर के छत्तीसगढ़ी गीतों ने समां बांध दिया। चिन्हारी लोकमंच के बैनर तले उनके साथ आए लोक कलाकारों वादकों ने आकर्षक प्रस्तुति दी। ममता के गीतों पर श्रोता देर रात तक झूमते रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आधारशिला विद्यामंदिर के संचालक अटल श्रीवास थे। इसके पहले सरस्वती शिशु मंदिर, ज्ञानोदय विद्या मंदिर, कन्या हाईस्कूल करैहापारा, मां सरस्वती ज्ञान मंदिर नेताजी स्कूल के छात्रों एकल, युगल सामूहिक लोकनृत्य का प्रदर्शन किया। नगरपालिका अध्यक्ष आशा सूर्यवंशी, उपाध्यक्ष दामोदर सिंह ने बच्चों को पुरस्कृत किया। संचालन मुकेश श्रीवास्तव ने आभार प्रदर्शन सीएमओ सुषमा तिवारी ने किया।

अव्यवस्था