ईवीएम में नोटा के साथ नो वोट भी
चुनावआयोग का अमला नगरीय निकाय चुनाव में इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन से मतदान करने लोगों को जानकारी दे रहा है। उन्हें बताया जा रहा है कि कैसे मतदान करना है। इसमें खास बात ये भी है कि ईवीएम में नोटा के अलावा नो वोट का भी विकल्प है।
रतनपुर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष 15 पार्षदों का चुनाव होना है। नगर के वार्डों में 25 बूथ बनाए गए हैं। इनमें पहली बार इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन के जरिए मतदान होगा। नगर के 15 वार्डों में 17 हजार सात सौ मतदाता हैं। इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन में 16 बटन हैं। इसमें सिर्फ 11 प्रत्याशियों का अंकन हो सकता है। अध्यक्ष पार्षद पद के 11 से अधिक उम्मीदवार होने पर अतिरिक्त ईवीएम का उपयोग किया जाएगा। मशीन में अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों के नाम का उल्लेख चुनाव चिह्न के साथ पहले होगा। इसके बाद पार्षद पद के प्रत्याशियों के नामों का अंकन चुनाव चिन्हों के साथ होगा। इस मशीन की खास बात ये है कि इसमें नोटा के साथ नो वोट के लिए भी अलग बटन दबाने का विकल्प रहेगा। इसके जरिए सिर्फ एक वोट देकर या बिना किसी बटन को दबाए ईवीएम के सबसे निचले क्रम के बटन को दबाकर मतदान की प्रक्रिया को पूरी की जा सकती। इसे सबसे पहले दबाने पर ऊपर बटन काम करना बंद कर देते हैं।
मास्टर ट्रेनर बलराम पाण्डेय दर्शन सिंह क्षत्रिय चुनावी अमले के साथ ईवीएम के साथ विभिन्न वार्डों में प्रदर्शन कर रहे हैं। पीठासीन अधिकारी चंदन संजय त्रिपाठी ने बताया ईवीएम से मतदान प्रक्रिया की जानकारी मतदाताओं तक प्रदर्शन कर पहंुचाई जा रही है। इस बार ईवीएम में नोटा के साथ नो वोट के बटन का भी विकल्प है।
एक भी नामांकन नहीं
रतनपुरनगर पालिका के अध्यक्ष सहित 15 पार्षद पदों के लिए हो रहे चुनाव के लिए प्रक्रिया शुरू हुए चार दिन हो गए। पर एक भी नामांकन दाखिल नहीं हुआ है। हालांकि अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस से दावेदार देवकुमारी भारद्वाज ने नामांकन पत्र लिया है। पार्षद पदाें के लिए 35 लोगों ने नामांकन फार्म खरीदे हंै। भाजपा ने अध्यक्ष सहित पार्षद पद के सभी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है।
कांग्रेसमें ऊहापोह
सूत्रोंका कहना है कि कांग्रेस के पास दावेदारों का टोटा है। फजीहत टालने वह मामले को लटका रही है। शिव दुबे को छोड़कर एक भी पार्षद ने टिकट के लिए दावेदारी नहीं की है। विधायक डाॅ. रेणु जोगी के नेतृत्व में कार्यकर