पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पिता और भाई ने की सौदामिनी की हत्या

पिता और भाई ने की सौदामिनी की हत्या

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दानसरा|डोंगरीपाली थानाक्षेत्र अंतर्गत सोनबला की युवती की हत्या कर गिंडोंला के जंगल में लाश फेंक देने के मामले को सुलझाने में डोंगरीपाली पुलिस को आखिरकार कामयाबी मिल ही गई है। युवती के हत्या के मामले में युवती के पिता संतोष बैगा 70 वर्ष भाई वासुदेव बैगा 36 वर्ष, शेशोदेव बैगा 34 वर्ष और युवती के प्रेमी हीरालाल यादव 29 वर्ष को गिरफ्तारकर सारंगढ़ न्यायालय में पेश किया गया। सभी आरोपियों को सारंगढ़ जेल भेज दिया गया है। डोंगरीपाली थाना प्रभारी ने भास्कर को चर्चा पर बताया कि जांच में पुलिस को गुमराह किया जा रहा था। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आधार पर पुलिस ने इस पेचीदा हत्या के मामला को सुलझाया। मामला प्रेम प्रसंग का था। सौदामिनी और हीरालाल यादव को आपत्तिजनक हालत में उसके पिता और भाई ने देख लिया था। आक्रोश में आकर पिता और भाईयों ने युवती की हत्या कर दी थी और उसकी लाश गिंडोला के जंगल में फेंक दी। पुलिस ने पिता अौर भाई के खिलाफ धारा 302,201 तहत युवती के प्रेमी के खिलाफ 376 का मामला दर्ज कर सारंगढ़ न्यायालय में पेश किया है, जहां से सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया।