- Hindi News
- आदर्श पंचायत बनाने की मांग, पूर्व में विधायक ने भी की थी अनुशंषा
आदर्श पंचायत बनाने की मांग, पूर्व में विधायक ने भी की थी अनुशंषा
सारंगढ़|विकासखंड सारंगढके ग्राम एवं ग्राम पंचायत उच्चभिट्ठी को आदर्श ग्राम पंचायत बनाने की मांग ग्रामीणों ने की है। ज्ञात हो कि पूर्व में पत्र को विधायक सारंगढ ने आदर्श ग्राम पंचायत चयनित करने की अनुशंसा पत्र मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रायगढ को लिखा था परन्तु आज पर्यन्त तक इस गांव आदर्श ग्राम पंचायत घोषित नहीं किया है। इसके लिए नवनिर्वाचित ग्राम पंचायत कमेटी के सरपंच गंगोत्री निराला एवं पंच अंजोरा बाई,देवलाल, फुलेश्वरी, कुमारीबाई, रामकुमार, ईश्वरी शंकरलाल रामप्रसाद लक्ष्मीन अमृता लेखराम नरेश शिवकुमार जमुना बुद्देश्वर भूरीबाई एवं तुलसी ने शीघ्र उक्त ग्राम पंचायत को आदर्श ग्रामपंचायत घोषित करने की मांग की है।