वरिष्ठ नागरिकों का समाज में हो सम्मान
दानसरा|विधिक जागरूकताके तहत माधोपाली बंधापाली ग्राम में एक दिवसीय विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सारंगढ़ न्यायाधीश विक्रम प्रताप सिंह ने की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज जो युवा है कल वो वृद्ध होंगे इसलिए समाज में इस बात का विशेष ध्यान देना चाहिए कि हमारे वरिष्ठ और बुजुर्ग हमारी संपत्ति होते है इसमें हमेशा उनका आदर करना चाहिए। उम्र के साथ उनके पास तजुर्बे होते है जिसका आज के युवाओं को जानना एवं उनका लाभ उठाना चाहिए। आधुनिकता के साथ हम हमारे बुजुर्गों को विस्मृत करते जा रहे है जो ठीक नहीं है। इसका समाज पर बुरा प्रभाव पड़ता है। कई लोग है जो लोग अपने बुजुर्गों का सम्मान नहीं करते है।
इस बात पर विशेष रुप से ध्यान देना चाहिए। बाल विवाह के समय जो महिलाएं गर्भ धारण करती है उनके बच्चों को भी खतरा होता है। इसलिए बाल विवाह से बचना चाहिए प्रयास करें कि उचित समय पर ही लड़की और लड़कों का विवाह हो। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।