पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नो एन्ट्री, भारी वाहनों से दुर्घटना की आशंका बढ़ी

नो एन्ट्री, भारी वाहनों से दुर्घटना की आशंका बढ़ी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नो एन्ट्री, भारी वाहनों से दुर्घटना की आशंका बढ़ी

सारंगढ़ |
भारी वाहनों के एन्ट्री का समय निर्धारण नहीं होने से भारी वाहन समय बेसमय दाखिल होते हैं। जबकि अनुविभाग के ही नगर सरिया और बरमकेला मे सुबह साढ़े 9से साढ़े 10 तथा शाम 4 बजे से 5 बजे तक भारी वाहनो के प्रवेश पर प्रशासन ने रोक लगा दिया है। सारंगढ़ क्षेत्र में भारी वाहनों के आवागमन के लिए कोई समय सीमा का निर्धारण नहीं किया गया है। सुबह 8 बजे से लेकर शाम 7 बजे तक किसी भी सड़कों पर भारी वाहन को अंदर ले जाता है।





और लोडिंग और अनलोडिंग होते रहता है। जिससे शहर के भीतर दुपहिया चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। नगर में भीड़भाड़ के समय भी वाहनों का रेलपमेल जारी रहता है। पूर्व में प्रतिबंध लगाया गया था। जिससे सुबह 10 से 11 बजे तक भारी वाहनों का शहर के भीतर प्रवेश नहीं दिया जाता था। किन्तु वर्तमान मे यह नियम प्रभावकारी नहीं है। नगर में भारी वाहनों का प्रवेश पर प्रतिबंध के लिए शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने सारंगढ़ थाने में ज्ञापन सौंपा है। शिवसेना नगर प्रमुख डमरूधर देवांगन एवं युवा प्रमुख गजेन्द्र देवांगन ने बताया कि नगर सहित पूरे ग्रामीण अंचलों के बच्चे अपने पढ़ाई के लिए स्कूल, कॉलेज आते हैं और ग्रामीणों द्वारा भी यहां शहर में सामान खरीदी को लेकर सुबह से शाम तक रहते हैं। शहर के अंदर नो एन्ट्री होने के बावजूद भी भारी वाहनों का आना-जाना लगा रहता है। थाना प्रभारी आरके मिश्रा ने बताया कि भारी वाहन के संबंध में शिवसेना द्वारा ज्ञापन प्राप्त गया है। जिस पर कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...