आर्या ने ओडिसी नृत्य से मोहा मन
सारंगढ़|जाज्वल्यदेव लोककला महोत्सव में ओडिसी नृत्य की प्रस्तुति दी। 10 फरवरी को संपन्न हुए इस कार्यक्रम में आर्या नंदे ने अपने नृत्य से उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। आर्या नंदे ने भारत के कई प्रमुख कला महोत्सव में शिरकत कर सिंगापुर और श्रीलंका में भी ओडिसी नृत्य की प्रस्तुति देकर अपने परिवार के साथ ही सारंगढ का भी मान बढ़ाया है।
------------------