सारंगगढ़। नगर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलो के मार्ग जर्जर होने के कारण जानलेवा साबित हो रहे है। नगर के बिलासपुर रोड, रायगढ़ रोड एवं सराईपाली रोड मुख्य मार्गो एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह गड्ढे हो गए है। इन मार्गो पर गिट्टी और बोल्डर बिखरे पड़े है।
इसका खामियाजा राहगीरों, स्कूली छात्र-छात्राओं को भुगतना पड़ता है। सारंगढ़ से महज 15 कि.मी. की दूरी ही 20 मिनट में तय होती थी मगर सड़क खराब होने के कारण अब सफर एक से एक घंटे में पूरा होता है।
मार्ग के गड्ढो में बारिश का पानी भर जाने से दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। पानी भरे होने से गड्ढे का पता नहीं चलता और राहगीर एवं छात्र-छात्राएं सहित आमजन उसमें गिर जाते है। प्रदेश के सबसे बड़े राजस्व क्षेत्र होने के बावजूद रोड विकास के मामले में सबसे छोटा है।
मरम्मत महज खानापूर्ति : हर साल मार्ग की मरम्मत के लिए लाखों रुपए खर्च किए जाते है। पीडब्ल्यूडी महज खानापूर्ति के लिए मुख्य मार्ग पर बने गड्ढे में मुरूम और पत्थर की गिट्टी डल देता है। भारी वाहन चलने से गिट्टी इधर-उधर छिटककर टूट जाते है और मुरूम पानी के साथ बाहर निकल जाती है।
इस मार्ग से रोज किसी किसी काम से अधिकारी, जनप्रतिनिधि, बड़े-बड़े मंत्री एवं जनता छोटे-बड़े आला अधिकारी गुजरते रहते है लेकिन किसी ने भी इस गड्ढो की ओर ध्यान ही नहीं जाता है।
अिधकारियों के इस सुस्त रवैयये के कारण क्षेत्र के लोगों में रोष पनप रहा है, इस ओर ध्यान नहीं दिया गया तो लोग आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
क्षेत्र की जर्जर सड़क।