पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अवैध वसूली करते एडीएम ने पकड़ा

अवैध वसूली करते एडीएम ने पकड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अवैध वसूली करते एडीएम ने पकड़ा

सारंगढ़.शासकीय कार्यसे जा रहे एस डी एम सारंगढ़ की गाड़ी को रोक कर दुर्गा पूजा की चन्दा वसूल करने वाले युवक को हवालात की हवा खानी पड़ी। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत हिर्री गांव का ही निवासी रामचरण सोनी और उसके साथियों द्वारा दुर्गा पूजा के नाम पर नेशनल रोड पर रोजाना ट्रक, कार, मोटर साइकल वालो से चन्दा वसूल रहा था उसी समय एस डी एम सारंगढ़ झिर सागर महादेवन द्वारा शासकीय काम से गुड़ेली टिमर लगा जा रहे थे। उसी दौरान रामचरण सोनी हिर्री निवासी द्वारा गाड़ी को रोकने का प्रयास कर रहे थे चन्दा लेने के लिए जब उन्होंने देखा तो सभी लड़के भागने लगे जिसमे से रामचरण उनके हत्थे चढ़ गया। धारा 151 के तहत उसको कोर्ट में पेश किया गया।