पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बस ने बाइक को मारी टक्कर, बचे पार्षद

बस ने बाइक को मारी टक्कर, बचे पार्षद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सारंगढ़|स्थानीय बसस्टैंड में बदन बस की ठोकर में पार्षद समीर सिंह बाल बाल बचे। यह घटना शुक्रवार की सुबह 8 बजे हुई जब समीर सिंह अपनी बाइक से बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए जा रहे थे। बस स्टैंड में तेज रफ्तार से दाखिल हो रही बदन बस ने बाइक को ठोका। आक्रोशित भीड़ ने पहले बस डाइवर की पिटाई की। उसके बाद बस पर गुस्सा उतारा। घटना की सूचना पुलिस को मिलने के बाद पुलिस घटना स्थल पहुंच कर बस और चालक को थाने ले गई। पार्षद समीर की रिपोर्ट पर बस को जब्त कर लिया गया।

ठेलाखोमचा वालों ने बिगाड़ी व्यवस्था

बसोंके कब्जे का शिकार हो गया है। यहां बसों को खड़ी करने का जगह नहीं मिल पा रही है। बसों को मनमाने तरीके से खड़ा किया जा रहा है। इससे लोगों को आवागमन में अड़चन रही है। यहां फैली अव्यवस्था की जानकारी नागरिकों ने एसडीएम एमएल साहू को दी। एसडीएम ने बस स्टैंड का मुआयना कर यहां व्यवस्था सुधारने की हिदायत पुलिस प्रशासन को दिया है। वही नागरिकों ने बस स्टैंड मे बंद पड़ी पुलिस चौकी को खोलने की मांग के साथ ही यहां 24 घंटे पुलिस जवान तैनात रखे जाने की अपेक्षा जिला पुलिस कप्तान से की गई है।