ग्रामीण से मारपीट
ग्रामीण से मारपीट
सूरजपुर. बसदेईचौकी अंतर्गत ग्राम गंगोटी निवासी श्यामलाल साहू की पुरानी रंजिश के कारण वहीं के बद्दू राम, विजेन्द्र, सुरेश एवं कौशल ने मिलकर उसका रास्ता रोककर गाली गलौज करते हुए मारपीट की। श्यामलाल साहू की रिपोर्ट पर पुलिस ने सभी के खिलाफ धारा 341, 294, 506, 325, 34 के तहत् अपराध पंजीबद्ध किया है।
ट्रककी टक्कर से खंभा क्षतिग्रस्त
सूरजपुर. प्रेमनगरथाना अंतर्गत ग्राम तारा में ट्रक क्रमांक सीजी 10 ईक्यू 2911 के चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए सड़क किनारे खंभे को टक्कर मार दी। इससे खम्भा क्षतिग्रस्त हो गया। रविन्द्र नाथ की रिपोर्ट पर पुलिस ने चालक के खिलाफ विद्युत अधिनियम के तहत् अपराध पंजीबद्ध किया है।