पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्राम स्वराज उत्सव सम्मेलन आयोजित करने बैठक हुई

ग्राम स्वराज उत्सव सम्मेलन आयोजित करने बैठक हुई

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्राम स्वराज उत्सव सम्मेलन आयोजित करने बैठक हुई

सूरजपुर. कलेक्टरजीआर चुरेन्द्र की अध्यक्षता में जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के सभाकक्ष में ग्राम स्वराज उत्सव सम्मेलन के संबंध में बैठक हुई। बैठक में ग्राम पंचायत अंतर्गत सभी सरकारी भवनों की अभियान चलाकर साफ-सफाई एवं पुताई कराने का निर्देश दिया गया। इसका खर्च मूलभूत एवं गौण खनिज से करने तथा पंचायत भवनों में पीने के पानी हेतु अस्थाई पानी टंकी बनाने के निर्देश दिए गया। इस अभियान के साथ-साथ जहां अहाता बना है वहां पौधरोपण करने के निर्देश दिए गए। ग्राम स्वराज उत्सव सम्मेलन 11 फरवरी का आयोजित करने पर भी चर्चा हुई। इस दौरान जिले के प्रत्येक ग्राम पंचायत भवन में साज-सज्जा करने को कहा गया है।