गांव के विकास में दिखाएं एकजुटता
बिश्रामपुर | ग्रामपंचायत शिवनंदनपुर में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के लिए शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद कमलभान सिंह थे। अध्यक्षता भटगांव विधायक पारस राजवाड़े ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष अजय गोयल, महामंत्री अमलेश सिंह, पवन गोयल उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ महात्मा गांधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। शपथ अधिकारी गौरीशंकर पांडेय ने नवनिर्वाचित सरपंच विमला देवी सहित पंचों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि सभी एक साथ मिलजुलकर गांव के विकास के लिए कार्य करें। पारस राजवाड़े ने अपनी ओर से हरसंभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। सभा को जनपद सदस्य पवन गोयल ने भी संबोधित कयिा। कार्यक्रम का संचालन दुर्गाशंकर दीक्षित ने किया।
प्रथमसम्मिलन में सरपंच पंचों को पद की दिलाई गई शपथ
बलरामपुर| ग्रामपंचायतों में प्रथम सम्मिलन बुधवार को आयोजित किया गया। विभिन्न पंचायतों में नवनिर्वाचित सरपंचों एवं पंचों ने पद गोपनीयता की शपथ ली। बलरामपुर जिले के 75 नवीन ग्राम पंचायत सहित 415 पंचायतों में सम्मिलन हुआ। जिला प्रशासन द्वारा अब 23 फरवरी को उप सरपंच का चुनाव किया जाएगा।
दरिमा में गुरुचरण एवं परसोढ़ी में बन्नूराम ने ली शपथ
दरिमा | ग्रामपंचायत दरिमा एवं परसोढ़ी में नए सरपंचांे एवं पंचों ने शपथ ली। पंचायत भवन में आयोजित कार्यक्रम में दरिमा के नवनिर्वाचित सरपंच गुरुचरण सिंह एवं 19 पंचों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर डा. केडी मिश्रा सहित गांव के लोग उपस्थित थे। वहीं परसोढ़ी में सरपंच बन्नूराम सहित निर्वाचित पंचों को प्रधानपाठक विनोद सिन्हा ने शपथ दिलाई।
सरपंच पंचों ने ली शपथ
मानीचौक | सूरजपुरजनपद पंचायत के ग्राम पंचायतों में बुधवार को सरपंच एवं पंचों ने पद गोपनीयता की शपथ ली। ग्राम पंचायत पोड़ी में शपथ प्रभारी अधिकारी पोड़ी स्कूल की प्रधानाध्यापक निर्मला मिंज ने नवनिर्वाचित सरपंच दरोगा सिंह सहित दस पंचों को शपथ दिलाई। इस दौरान बीईओ तामेश्वर उपाध्याय, बीआरसीसी मनोज मंडल, दयानंद चौबे, अनुरावेंद्र सिंह, महेश कुमार दोहरे, बोधलन राम, मंजूबाल सिंह आदि उपस्थित थे। इसके साथ ही ग्राम पंचायत केतका में सरपंच बाबूलाल सिंह एवं 20 पंचाें ने शपथ ली। इस मौके पर शपथ प्रभारी अधिकारी अयोध्या सिंह, संकुल प्रभारी शिवमंगल सिंह, कृषि अधिकारी कौशलेंद्र सिंह आदि मौजूद थे। ग्राम पंचायत मानी में भी सरपंच सोनामनी एवं 11 पंचाें ने पद गोपनीयता की शपथ ली।