अध्यक्ष उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव आज
सूरजपुर| छहजनपद पंचायत सूरजपुर, ओड़गी, प्रतापपुर, प्रेमनगर, भैयाथान रामानुजनगर में 13 फरवरी को जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्ष का चुनाव होना है। चुनाव को लेकर प्रशासनिक राजनीतिक दलों ने तैयारी कर ली है। सभी नवनिर्वाचित जनपद सदस्य 13 फरवरी को अपने-अपने मुख्यालय पर पहुंचेंगे।
25 जनपद सदस्य वाले सूरजपुर जनपद पंचायत में पिछली बार भी भाजपा का कब्जा था, इस बार भी भाजपा के सदस्य बहुमत से जीतकर आए हैं। अभी तक अध्यक्ष पद हेतु भाजपा की ओर से संध्या सिंह, शांति सिंह मोहरमनिया के नाम सामने आए हैं, जबकि उपाध्यक्ष पद हेतु लक्ष्मी राजवाड़े, सज्जाद खान के नाम हैं। 24 सदस्य वाली रामानुजनगर जनपद पंचायत में भी पिछली बार भाजपा का कब्जा था। इस बार भी भाजपा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष बनाने की जुगत में लगी है। इसमें प्रमुख रूप से अध्यक्ष के लिए राजेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष के लिए विजय राजवाड़े, जयप्रकाश उपाध्याय, रामबाई वहीं कांग्रेस से अध्यक्ष के प्रत्याशी धरम सिंह उपाध्यक्ष शमसेर खान हो सकते हैं। 12 सदस्य वाले प्रेमनगर जनपद पंचायत में भाजपा पिछली बार भी काबिज थी और इस बार भी पूर्ण बहुमत के साथ अध्यक्ष उपाध्यक्ष बनाने की राह पर है। इसमें अध्यक्ष के लिए सीमा सिंह टेकाम, उपाध्यक्ष के लिए सुबरन सिंह, शिवबालक सिंह सुखसाय के नाम सामने रहे हैं, जबकि कांग्रेस खेमे से अध्यक्ष के लिए सरोज सिंह के नाम सामने रहे हैं। 22 सदस्य वाली भैयाथान जनपद में पिछली बार भाजपा का कब्जा था। इसे बरकरार रखने के लिए भाजपाई लगे हुए हैं, भैयाथान से अध्यक्ष के रूप में किसी का नाम प्रमुखता से नहीं पाया है जबकि उपाध्यक्ष के लिए अखिलेश सिंह का नाम उभरकर रहा है। 17 सदस्य वाली ओड़गी जनपद पंचायत मंे पिछली बार कांग्रेस का कब्जा था। कांग्रेस अपना कब्जा बरकरार रखने भाजपाई काबिज होने के लिए लगे हुए हैं।