- Hindi News
- सालभर बाद भी शुरू नहीं हो पाया मोबाइल टावर
सालभर बाद भी शुरू नहीं हो पाया मोबाइल टावर
सूरजपुर| जिलामुख्यालय से लगे ग्राम बसदेई के गोंड़पारा शासकीय प्राथमिक शाला के पास लगा बीएसएनएल टॉवर पिछले डेढ़ वर्षों से बंद पड़ा हुआ है।
बीएसएनएल टॉवर शुरू नहीं होने से उपभोक्ताओं का इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसके अलावा पुलिस, स्वास्थ्य विभाग बैंकों सहित अन्य शासकीय एवं गैरशासकीय कार्यालयों में इंटरनेट नहीं चलने से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। डेढ़ वर्ष पूर्व लगाया गया टावर देखरेख के अभाव में खराब होते जा रहा है। इसके कई कलपुर्जों की चोरी हो चुकी है। उपभोक्ताओं का कहना है कि बीएसएनएल की सिम बेकार पड़ी हुई है। इसके कारण निजी कंपनियों का लाभ लिया जा रहा है। इस संबंध में सूरजपुर दूरसंचार विभाग के एसडीओ कमलनारायण पात्रे ने बताया कि बसदेई क्षेत्र में लगातार बिजली की समस्या रहती है। इसके कारण मोबाइल टॉवर शुरू नहीं हो सका है। यहां जनरेटर ऑपरेट के नहीं होने से टाॅवर बेकार पड़ा है।