- Hindi News
- अभाविप की संभाग स्तरीय बैठक में संगठन को मजबूत बनाने पर हुई चर्चा
अभाविप की संभाग स्तरीय बैठक में संगठन को मजबूत बनाने पर हुई चर्चा
बिश्रामपुर | अखिलभारतीय विद्यार्थी परिषद की संभागस्तरीय बैठक बिश्रामपुर में संपन्न हुई। बैठक में सरगुजा, कोरिया, सूरजपुर एवं बलरामपुर जिले के संयोजक, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जिला समिति के सदस्य शामिल हुए। बैठक में परिषद के पूर्व कार्यक्रमों की विस्तार से चर्चा की गई और भावी रणनीति तैयार की गई। बैठक की अध्यक्षता विभाग संयोजक अंकित जायसवाल ने की।