पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 8 साल बाद भी किसानों को वन अधिकार पत्र नहीं

8 साल बाद भी किसानों को वन अधिकार पत्र नहीं

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मानी चौक| सूरजपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत मानी के किसानों ने आठ वर्ष बाद भी वन अधिकार पत्र नहीं मिलने की शिकायत कलेक्टर से कर ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में बताया गया कि मानी के दर्जनों किसानों ने 2008-09 में वन भूमि अधिकार पत्र के लिए आवेदन जमा किया था। इन किसानों को 2010-11 में राजस्व विभाग द्वारा वन अधिकार पत्र वितरण किया जाना था, किंत आज तक किसानों को प्रमाण पत्र नहीं मिल पाया है। इसके कारण मानी के ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीण किसानों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर वन अधिकार पत्र दिलाने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में मानी सरपंच सोनामनी सिंह पोर्ते, उपसरपंच बोधन सिंह पोर्ते आदि शामिल थे।

खबरें और भी हैं...