काम में गड़बड़ी, सरपंच-सचिवों पर होगी कार्रवाई
कलेक्टर के निर्देशानुसार जिला पंचायत सीईओ रजत बंसल द्वारा जनपद पंचायत भैयाथान के ग्राम पंचायत अधिनापुर में शेड निर्माण, मैदान समतलीकरण व तटबंध निर्माण कार्य का मूल्यांकन कराया गया।
सीईओ ने बताया कि पूर्व में 4.95 लाख का भुगतान किया गया है। इसमें 2.55 लाख रुपए की गड़बड़ी का ग्राम पंचायत सलका सचिव नंदलाल राजवाड़े, पूर्व सरपंच भैयालाल, वर्तमान सरपंच शिवचंद, जनपद पंचायत भैयाथान उप अभियंता मानवेंद्र सिंह एवं ग्रामीण यांत्रिकी सेवा भैयाथान के प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी एमएस राजपूत को प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए राशि वसूलने का आदेश एवं संबंधितों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई किया जाना प्रस्तावित है। इस पर जल्द ही फैसला लिया जाएगा। सीईओ ने कहा कि जिले में किसी भी प्रकार के निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने वाले सरंपच, सचिव व संबंधित उप अभियंता एवं अनुविभागीय अधिकारी के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता के तहत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस तरह की गड़बड़ी दोबारा न हो इसके लिए कड़ी कार्रवाई और सतत मॉनिटरिंग करने की जरुरत है।