पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अलग अलग मामलों में दो लोगों की हत्या

अलग-अलग मामलों में दो लोगों की हत्या

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलग-अलग मामलों में दो लोगों की हत्या

सूरजपुर| दोअलग-अलग मामलों में दो लोगों की हत्या कर दी गई। ग्राम छिंदिया में जमीन विवाद पर वृद्ध की हत्या कर दी गई, वहीं ग्राम जनार्दनपुर में शराब पीने के दौरान रुपए की लेन-देन को लेकर हुए विवाद में एक युवक की हत्या हो गई।

पुलिस ने बताया कि रामानुजनगर थानातंर्गत ग्राम छिंदिया निवासी 65 वर्षीय शिवरतन सिंह की जमीन संबंधी विवाद पर वहीं के तेजू सिंह एवं बहाल सिंह ने डंडे से पिटाई कर दी। इससे गंभीर रूप से घायल वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने अमृता सिंह की रिपोर्ट पर दोनों आराेपियों के खिलाफ धारा 302, 120(बी) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। वहीं प्रेमनगर थानांतर्गत ग्राम जनार्दनपुर निवासी अंबिका प्रसाद की शराब पीने के दौरान रुपयों की लेन-देन को लेकर उपजे विवाद में वहीं के उजियार सिंह ने पत्थर से वारकर हत्या कर दी। समयलाल की रिपोर्ट पर पुलिस ने उजियार सिंह के खिलाफ धारा 452, 302 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।