पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बोर्ड परीक्षा प्रशासन की जिम्मेदारी

बोर्ड परीक्षा प्रशासन की जिम्मेदारी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बिकापुर| छत्तीसगढ़माध्यमिक शिक्षा मंडल के अध्यक्ष केडीपी राव ने सोमवार को यहां कमिश्नर कार्यालय के सभाकक्ष में 23 फरवरी से शुरू होने जा रही हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी बोर्ड परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने संभाग के सभी जिलों के कलेक्टर एसपी को चुनाव की तरह बोर्ड परीक्षाओं को संपन्न कराने को कहा।

श्री राव ने अधिकारियों को कहा कि बोर्ड परीक्षा के सफल संपादन में अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। परीक्षा शुरू होने से पहले केन्द्रों का निरीक्षण कराकर बैठक के लिए फर्नीचर की व्यवस्था करने को कहा गया है। किसी भी स्थिति में परीक्षार्थी को जमीन पर बैठकर परीक्षा देने की बाध्यता हो इसके लिए फर्नीचर की पर्याप्त व्यवस्था करने को कहा गया है। जिन परीक्षा केन्द्रों में फर्नीचर की कमी हो वहां के लिए किराए पर फर्नीचर लेने को कहा गया है। व्यापम से इसके लिए राशि जारी की जाएगी। परीक्षा केन्द्रों में पीने का पानी, प्रकाश की व्यवस्था और लड़कियों एवं लड़कों के लिए अलग-अलग टाॅयलेट की व्यवस्था कराने को कहा गया है। बैठक में कमिश्नर टीसी महावर सरगुजा कलेक्टर श्रीमती ऋतु सैन, बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के कलेक्टर अलेक्स पाॅल मेनन, सूरजपुर कलेक्टर जी.आर. चुरेन्द्र, कोरिया कलेक्टर एस. प्रकाश और सरगुजा एसपी सुन्दरराज पी., बलरामपुर पुलिस अधीक्षक जीएस दर्रो मौजूद थे।

पर्याप्तसंख्या में उड़नदस्ता दल गठित करें: कलेक्टरोंको नकल रोकने के लिए पर्याप्त संख्या में उड़नदस्ता दलों का गठन करने को कहा गया है। अधिकारियों को कहा गया है कि ऐसे सभी परीक्षा केन्द्रों का चिन्हांकन कर लें जहां विद्यार्थियों को 15 किलोमीटर से अधिक दूरी तय कर परीक्षा देने के लिए जाना पड़ेगा। ऐसे स्थानों पर जहां परीक्षा केन्द्र बनाएं गए हैं वहां ठहरने आदि की वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी। यात्री बसों में विद्यार्थियों को निःशुल्क आने-जाने की व्यवस्था कराने कहा गया है। परीक्षा के दौरान समय पर परीक्षा केन्द्रों में प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने परीक्षा के बाद उत्तरपुस्तिकाएं समय पर थानों में पुनः जमा कराने को कहा गया है। कमिश्नर ने आश्वस्त किया है कि व्यापम की मंशा अनुरूप सरगुजा संभाग में हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी की बोर्ड परीक्षा संपन्न कराई जाएगी।

संभाग के कलेक्टर एसपी की बैठक लेते केडीपी राव