लोक सेवा ऑपरेटर के लिए काउंसिलिंग कल
सूरजपुर| कलेक्टर जीआर चुरेन्द्र ने बताया कि लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत जिला सूरजपुर में जिला व तहसील स्तर पर लोक सेवा ऑपरेटर की नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी किया गया था। मेरिट सूची के आधार पर प्रथम 10 प्रतीक्षारत अभ्यर्थियों को सूची तैयार कर जिले की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। लोक सेवा केंद्र भैयाथान में लोक सेवा केंद्र ऑपरेटर के एक पद रिक्त हैं एवं उप जिला पिलखा व उप तहसील भटगांव में लोक सेवा केंद्र शुरू जाना है। दोनों उप तहसीलों के लिए प्रतीक्षा सूची जारी कर दी गई है। दोनों स्थानों से पहले 10 अभ्यर्थियों को काउंसिलिंग के लिए 11 फरवरी को बुलाया है।