कलेक्टर ने ओड़गी तहसील का किया निरीक्षण
कलेक्टर ने ओड़गी तहसील का किया निरीक्षण
सूरजपुर | कलेक्टर जीआर चुरेंद्र ने पिछले दिनों ओड़गी तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान नायब तहसीलदार जाटवर से राजस्व संबंधित प्रकरणों को शीघ्र निराकरण करने के उन्होंने निर्देश दिए। सूखा प्रभावित किसानों को राहत राशि शीघ्र वितरण करने तथा प्रभावित किसानों के खाते में ही राशि जमा करने कहा गया। राजस्व प्रकरणों के लंबित मामले को यथा शीघ्र निराकरण करने कहा एवं फावती, नामानंरण सीमांकन, अतिक्रमण, मुआवजा संबधी मामले तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिए हैं।