सीईओ ने 101 शिक्षकों को किया अवैतनिक
सूरजपुर | जिला पंचायत सीईओ रजत बंसल द्वारा जनपद पंचायत भैयाथान में परख-2 की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अनुपस्थित शिक्षकों को सुनवाई का मौका दिया गया। इसमें समाधानकारक जवाब नहीं मिलने की स्थिति में 101 शिक्षकों को अवैतनिक अवकाश स्वीकृत किया गया। सचिवों की बैठक में निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान सीईओ ने अधूरे निर्माण कार्यों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में डीईओ, जिला परियोजना समन्वक, सहायक जिला परियोजना अधिकारी, सहायक परियोजना अधिकारी आदि उपस्थित थे।
जनपद पंचायत में अधिकारियों की बैठक लेते सीईओ