पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • छह दिवसीय उद्यमिता विकास प्रशिक्षण का समापन

छह दिवसीय उद्यमिता विकास प्रशिक्षण का समापन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सूरजपुर | राष्ट्रीय शहरी अजीविका मिशन सूरजपुर के प्रायोजन एवं छत्तीसगढ़ उद्यमिता विकास केंद्र ने छह दिवसीय उद्यमिता विकास प्रशिक्षण का गुरुवार को समापन किया। इस दौरान प्रशिक्षण में भाग लेने वाले समस्त हितग्राहियों को प्रमाण पत्र दिया गया। समापन अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष थलेश्वर साहू ने प्रशिक्षणार्थियों को उद्यमिता के माध्यम से रोजगार एवं स्वरोजगार के लिए अग्रसर होने की बात कही। मुख्य नगरपालिका अधिकारी जीपी कुलमित्र ने प्रशिक्षणार्थियों को रोजगार एवं स्वरोजगार के बारे में मार्गदर्शन दिया। नगर पालिका उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल ने स्वच्छ भारत मिशन में योगदान देते हुए अपने स्वरोजगार को बढ़ाने की बात कही। अपर कलेक्टर एमएल घृतलहरे व राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के प्रबंधक संचालक संजीव कुमार तिवारी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर जिला समन्वयक साबिर खान, सैययद अब्दूल बाकी, समन्वयक चौधरी सिंह, पार्षद राजेश साहू, निशा सिंह आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...