पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 50 हजार की लकड़ी समेत पिकअप जब्त

50 हजार की लकड़ी समेत पिकअप जब्त

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्राम उमरौली के पास पुलिस ने इमारती लकड़ी के 50 चिरान सहित पिकअप को जब्त कर वन विभाग के सुपुर्द कर दिया है। कुन्नी सर्किल से इमारती लकड़ी पिकअप में लेकर जा रहे चालक ने पुलिस के डर से उमरौली के पास गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त कर दी और फरार हो गया।

बुधवार रात करीब 10.30 बजे पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुन्नी क्षेत्र से पिकअप क्रमांक सीजी-15 ए 8309 में इमारती लकड़ी अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा है। इस पर थाना प्रभारी आरसी निषाद, एसआई बी खांडे सहित दल बल ने नवापारा चौक पर उक्त पिकअप का पीछा किया। इस पर ग्राम उमरौली के पास तेज रफ्तार पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हो गया और चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने 50 चिरान सहित पिकअप को वन विभाग के सुपुर्द कर दया। इसकी अनुमानित कीमत 50 हजार रुपए बताई जा रही है।

युवक से चिरान जब्त, वन विभाग ने की कार्रवाई

बिश्रामपुर|
सूरजपुर वन मंडल के तमोर सर्किल में धरमपुर पंचायत के पास अवैध रूप से इमारती लकड़ी ले जाते एक युवक को वनकर्मियों ने पकड़कर उसके पास से छह साल के चिरान व बाइक जब्त की है। बताया गया कि सोनगरा झिंगादोहर क्षेत्र से मलगा निवासी धनुकधारी आ. भैयालाल गोंड़ अपनी बाइक में इमारती लकड़ी के चिरान लेकर जा रहा था। इसी दौरान चौकीदार व वनरक्षक ने उसे पकड़कर लकड़ी सहित परिक्षेत्र कार्यालय ले आए। युवक के खिलाफ वन अधिनियम की कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में रेंजर एसए खान, सर्किल इंस्पेक्टर रामेश्वर प्रसाद मिश्रा, वन रक्षक कोष प्रसाद, चौकीदार हीरालाल सक्रिय थे।

खबरें और भी हैं...