बच्चों को अंग्रेजी व गणित की अच्छे से कराएं पढ़ाई
सूरजपुर | जिले के प्रभारी सचिव दिनेश कुमार श्रीवास्तव ने गुरुवार को जिले के रामानुजनगर तहसील के माध्यमिक शाला कैलाशपुर, मदनेश्वरपुर एवं उमेश्वरपुर में आगंनवाड़ी केंद्रों, स्कूलों व आश्रम-छात्रावास का निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंन भुनेश्वरपुर में मनरेगा के तहत चल रहे कार्यों एवं विभिन्न शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन का जायजा लिया। शिक्षा गुणवत्ता के तहत माध्यमिक शाला कैलाशपुर, मदनेश्वरपुर के आंगनवाड़ी केंद्र, उमेश्वरपुर के कन्या आश्रम छात्रावास, भैयाथान ब्लाक के एकलव्य अवासीय विद्यालय शिवप्रसादनगर बंजा तथा जवाहर नवोदय विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान श्री श्रीवास्तव ने बच्चों को अंग्रेजी और गणित विषय की अच्छी तरह से पढ़ाई करने कहा। उन्होंने जिला पंचायत सीईओ रजत बसंल से छात्रावास के बच्चों को चक दे इंडिया और मेरी काम फिल्म दिखाने कहा। अधीक्षिका से गणित और अंग्रेजी विषय के लिए अतिरिक्त समय निकालकर कोंचिग देने कहा गया। प्रभारी सचिव ने छात्रावास में रहने वाली बालिकाओं को भोजनालय देखने के लिए समिति गठित करने और एक पंजी संधारित करने कहा।