- Hindi News
- प्रमाण प्रत्र लेकर अधिकांश जनपद सदस्य नदारद
प्रमाण-प्रत्र लेकर अधिकांश जनपद सदस्य नदारद
तखतपुर| त्रिस्तरीयपंचायत चुनाव के बाद अब लोगों की नजर 13 फरवरी को होने वाले जनपद पंचायत अध्यक्ष के चुनाव पर टिका हुआ है। इसके लिए दोनों प्रमुख पार्टी ने अपनी ताकत झोंक दी है। वहीं प्रमाण-प्रत्र मिलने के बाद से ही अधिकांश जनपद सदस्य नदारद हैं।
जानकारी के अनुसार अध्यक्ष के दावेदार अपने पक्ष के जनपद सदस्यों को सैर सपाटे पर ले गए हैं। गौरतलब है कि अध्यक्ष के लिए सुबह 11ः30 से 12 बजे तक नाम निर्देशन प्रस्तुत करना है। 12 से 12ः15 बजे तक नाम निर्देशन पत्रों की समीक्षा होगी। 12ः15 से 12ः30 बजे तक नाम निर्देशन पत्र वापस लिया जाएगा। 12ः30 बजे से 12ः45 बजे तक मतदान के संबंध में प्रशिक्षण, 12ः45 से 1 बजे तक निर्वाचन की स्थिति में मतपत्र तैयार किया जाएगा। 1 से 1ः45 बजे तक मतदान होगा। मतगणना के बाद 2 बजे परिणाम की घोषणा की जाएगी। इसी क्रम में जनपद उपाध्यक्ष चुनाव के लिए दोपहर ढाई बजे से तीन बजे तक नाम निर्देशन प्रस्तुत करेंगे। वहीं दोपहर 3 बजे से 3ः15 बजे तक नाम निर्देशन पत्रों की समीक्षा की जाएगी। शाम 5 से परिणाम की घोषणा की जाएगी। उपाध्यक्ष निर्वाचन के लिए सहायक पीठासीन अधिकारी हरिकृष्ण जोशी ने सभी 25 जनपद सदस्यों को चुनाव से संबंधित सूचना-पत्र तामील कराने भेज दिया है।