- Hindi News
- नगरीय चुनाव: नाम अभी सिर्फ अटकलों में... लिस्ट तय नहीं
नगरीय चुनाव: नाम अभी सिर्फ अटकलों में... लिस्ट तय नहीं
लाेरमी में 15 नामांकन लिए
नगरपालिकाचुनाव के लिए 10 दिसंबर से फाॅर्म मिलने लगा है। पहले दिन 7 दूसरे दिन पार्षद पद के 13 अध्यक्ष पद के 2 फाॅर्म बिके। इसके साथ ही आज से चुनाव को लेकर राजनैतिक गतिविधि तेज हो गई है।
अध्यक्ष पद के लिए गुरुवार को अजय देवांगन रामचंद्र कारडा ने नामांकन फार्म खरीदा। इन दो दिनों में पार्षद के 20 अध्यक्ष पद के लिए 2 नामांकन फार्म बिके हैं। इनमें से वार्ड-6 से पार्षद प्रत्याशी दीपक पाण्डेय ने फार्म जमा कर दिया है। गौरतलब है कि तखतपुर में नगरपालिका चुनाव 31 दिसंबर को होना है। इसके बाद भी अभी तक भाजपा कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है। सीएमओ उमेश शुक्ला ने बताया कि 17 दिसंबर तक नामांकन फाॅर्म जमा किए जा सकते हैं। इसके बाद 19 दिसंबर को स्क्रूटनी 22 दिसंबर तक नाम वापसी के लिए समय दिया जाएगा। इसके बाद चुनाव चिह्न दिए जाएंगे।
आजहो सकती है नामों की घोषणा- शुक्रवारको भाजपा कांग्रेस अपने दावेदारों के नाम की घोषणा कर सकती हैं। भाजपा से अध्यक्ष पद के लिए गोरे सिंह ठाकुर, बंशी पांडे राजअभिषेक पाण्डेय तो कांग्रेस से मुन्ना श्रीवास, सुरेंदर कौर मक्कड़, सुरेश ठाकुर, अभिषेक पाण्डेय, अजय देवांगन के नाम की चर्चा है।
मोहन मंछानी भाजपा में लौटे
तखतपुर।नगरपंचायत चुनाव के नामांकन फॉर्म का वितरण शुरू होते ही लोग कांग्रेस अन्य पार्टी छोड़कर भाजपा की सदस्यता लेने लगे हैं। इसी क्रम में पूर्व भाजपाई मोहन मंछानी भी फिर से भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। पिछले नगर पंचायत चुनाव में पार्षद पद का टिकट नहीं मिलने से नाराज मोहन मंछानी ने कांग्रेस की सदस्यता ले ली थी। इस बार वे फिर से भाजपा में वापस गए हैं। गौरतलब है पिछले पंचायत चुनाव में वार्ड क्र-7 से भाजपा पार्षद पद के लिए मोहन मंछानी प्रमुख दावेदार थे। पर उनके स्थान पर कांग्रेस से भाजपा प्रवेश करने वाले दूसरे दावेदार को टिकट दे दिया गया। इससे नाराज होकर उन्होंने कांग्रेस प्रवेश कर लिया था।
कांग्रेस ने उन्हें वार्ड नं-7 से टिकट दिया था। तब से भाजपाई उन्हें मनाने का प्रयास कर रहे थे।
आॅनलाइन भाजपा सदस्यता अिभयान शुरू होते ही उन्होंने सदस्यता ग्रहण की।
तैयारी पूरी कर ली गई है
विभागने चुनाव की सारी तैयारी पूरी कर ली है। अब तक पार्षद के 20 अध्यक्ष पद के 2 फाॅर्म बिके हैं। वहीं शासकीय जगहों पर