पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अपनी मांगों को लेकर हमाल संघ ने ज्ञापन सौंपा

अपनी मांगों को लेकर हमाल संघ ने ज्ञापन सौंपा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तखतपुर| छत्तीसगढ़हमाल मजदूर संगठन बरेला इकाई ने पथरिया मोड़ वेयर हाउस के पास 11 सूत्रीय मांगों को लेकर काम बंद हड़ताल की। साथ ही मांगों का ज्ञापन अतिरिक्त प्रमुख सचिव श्रम विभाग को सौंंपा। ज्ञापन में कहा है कि श्रम विभाग ने हमाल मजदूरों की न्यूनतम मजदूरी में व्यवहारिक त्रुटि की है। सुधार के लिए हुई बैठकें बेनतीजा रहीं। 22 सितंबर को हमाल मजदूरों ने मुख्यमंत्री निवास घेरकर आंदोलन का निर्णय लिया था। पर अिधकारयाें के जिस आश्वासन पर आंदाेलन स्थगित हुअा उसका क्रियान्वयन आज तक नहीं हुआ। हमाल प्रतिनिधियों की बैठक में निर्णय लिया गया कि पहले चरण मंे हमाल मजदूर 1 से 3 दिसंबर तक काम बंद कर आंदोलन करंेगे। मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो 15 दिसंबर के बाद दूसरे चरण में धान खरीदी, भंडारण केंद्र, लोडिंग-अनलोडिंग करने वाले मजदूर काम बंद आंदोलन करेंगे। इस दौरान माखन यादव, संतोष मरवानी, मस्तराम यादव, तरुण मरावी, शिव गोपाल मजदूर उपस्थित थे।